Sonbhadra News : शहर से लेकर गांवों तक चाेरों की दहशत, पुलिस बेबस
इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। शहर से लेकर गांवों तक चोरों की दहशत है। पिछले कुछ दिन से लगातार अलग-अलग क्षेत्राें की चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। घटनाओं के बाद भी सोनभद्र की स्मार्ट.....

sonbhadra
7:15 AM, June 28, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• एक पिता ने एसपी क़ो पत्रक सौंप पुलिस पर लगाया उसके नाबालिक बेटे क़ो दो दिनों से जबरन चौकी बैठाने का आरोप
सोनभद्र । इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। शहर से लेकर गांवों तक चोरों की दहशत है। पिछले कुछ दिन से लगातार अलग-अलग क्षेत्राें की चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। घटनाओं के बाद भी सोनभद्र की स्मार्ट पुलिस न तो चोरों का कोई सुराग लगा सकी है और न ही चोरी गया सामान ही बरामद कर सकी है। ऐसे में पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीते 15 दिनों में लगभग आधा दर्जन घरों में चोरों ने चोरी की वारदात क़ो अंजाम दिया है और एक मामले में तो एसपी ने गस्ती दल क़ो निलंबित भी किया है लेकिन इन चोरी की घटनाओं का अनावरण करने में और आरोपियों की गिरफ्तारी करने में पुलिस नाकाम रही है। वहीं एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक क़ो पत्रक सौंप पुलिस पर उसके नाबालिक बेटे क़ो पूछताछ के लिए पिछले दो दिनों से कोतवाली में बैठाने का भी आरोप लगाया है।
केस नं0 1 -
11-12 जून की रात में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर स्थित RSS कार्यालय में चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर 45 हजार रूपये नकद और एक मोबाइल पर हाँथ साफ कर दिया था। एसपी ने मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए गस्ती दल क़ो निलंबित कर दिया था। लेकिन 15 दिनों बाद भी इस मामले में पुलिस के हाँथ खाली हैं पुलिस न तो चोर क़ो गिरफ्तार कर सकी है और ना ही पैसे बरामद कर पायी है।




