Sonbhadra News : दुद्धी में चंद्रवंशी महासम्मेलन व होली मिलन समारोह संपन्न
नगर पंचायत के डीसीएफ कॉलोनी स्थित ग्रीन स्टार प्रतिष्ठान में चंद्रवंशी क्षेत्रीय चेतना एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

sonbhadra
8:26 PM, March 15, 2026
राजा/रमेश (संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र ) । स्थानीय नगर पंचायत के डीसीएफ कॉलोनी स्थित ग्रीन स्टार प्रतिष्ठान में चंद्रवंशी क्षेत्रीय चेतना एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी एवं मुख्य संरक्षक झारखंड के पूर्व शिक्षा स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो, समाजसेवी संजय सिंह धुर्वे, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, डॉक्टर लवकुश प्रजापति आदि अतिथि मंचासीन रहे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने किया,होली मिलन समारोह की शुभारंभ जरासंध महाराज के चित्र प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्पमाला चढ़कर शुभारंभ किया गया, वहीं आए हुए सभी अतिथियों को स्थानीय आयोजन कमेटी के द्वारा अंगवस्त्र माल्यार्पण व मोमेंटो बुके देकर स्वागत किया गया, वही चंद्रवंशी समाज समाज हित में सहयोग करने वाले सभी पुराने कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया और दिवंगत हुए पदाधिकारी को भी उनके किए गए कार्य को दोहराते हुए उन्हें याद किया ,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हरिराम चेरों ने चंद्रवंशी समाज का आभार प्रकट करते हुए शिक्षित होकर समाज में एक जूटता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया ,वही संजय सिंह धुर्वे समाजसेवी ने भी मंच के माध्यम से सभी आए हुए चंद्रवंशी समाज के लोगों को होली मिलन समारोह की बधाई देते हुए, जरासंध भगवान की एक मूर्ति दुद्धी में लगने हेतु देने का वादा किया, डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने भी आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय चंद्रवंशी चेतना मंच के तत्वाधान में आयोजित किए गए होली मिलन समारोह के लिए आयोजन कमेटी का अभार व्यक्त कर चंद्रवंशी समाज को निरंतर शिक्षा रहित होकर समाज में उत्तरोत्तर बढ़ाने की कामना किया, जिससे चंद्रवंशी समाज का नाम रोशन हो, महेश्वर चंद्रवंशी ने भी मंच संबोधित करते हुए समाज के सभी स्वजाति लोगों को शिक्षित होकर एकजुट होकर एक दूसरे के मन से द्वेष बुराई को भूलकर समाज में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया ,वहीं शिक्षा पर पुरजोर बल देते हुए ,शिक्षित होने के लिए समाज को कहा ,जिससे हर बड़े क्षेत्र में चंद्रवंशी समाज स्थापित हो चुकी जरासंध महाराज एक वीर योद्धा रहे हैं ,जिसकी वीर गाथा आज भी लोग मानते हैं ,इसलिए अपने वंशज के पथ पर चलने का पूरा प्रयास करें ,और राजा बने के लिए हमेशा सोच रखें ,
कार्यक्रम के दौरान मुख्य संरक्षक एवं विशिष्ट अतिथि झारखंड के पूर्व शिक्षा स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने जरासंध महाराज के जीवनी व उनके जीवंत उदाहरण को बताते हुए समाज को जगाने का पुरजोर प्रयास करते हुए , उन्होने जरासंध के बारे में बताया कि चंद्रवंशी समाज किस राजा का वंशज रहा है ,और उनकी क्या इतिहास देश में दुनिया में गई जाती है, आज समाज के लोग राजनीति के कारण उच्च पदों पर पदासीन है ,जिससे चंद्रवंशी समाज की पहचान हो रही है ,जैसा सौभाग्य मुझे मंत्री बनने का हुआ, इस प्रकार हमारे समाज के लोगों को भाजपा सरकार ने राजपाल के पद पर पदासीन करते हुए ,हमारे बीच कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम सिंह चंद्रवंशी को राज्यसभा सांसद बनाया गया या बड़ा ही सौभाग्य की बात है, इसलिए समाज के हर व्यक्ति को ऊंची सोच रखनी चाहिए परिवार तक ही व सिमट कर ना रह जाए, समाज के लिए राजनीति या किसी बड़े क्षेत्र में आना होगा जिससे समाज का विस्तार पूर्वक सेवा कर सके और समाज को दिशा दे सके, पुरानी बातों को भूलकर एक झूठ होइए एकता में ही शक्ति होता है, अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सभी लोगों का आभार व्यक्त कर कहा कि आज बड़े ही सौभाग्य वह खुशी का पल है, कि हम सब स्वजाति बंधु होली मिलन समारोह मना रहे हैं, उन्होंने समाज को सबसे महत्वपूर्ण शिक्षित होने व नशामुक्त होने की बात कही, वहीं चंद्रवंशी क्षेत्रीय चेतना संगठन के माध्यम से सभी स्वजाति बंधुओ को पूरे भारतवर्ष एक मंच पर लाने के लिए जो बेड़ा लिया है उसमें जुड़कर एकजुट होने की बात कही, जिससे पूरे भारतवर्ष में अन्य समाज के लोगों को भारतवर्ष का नाम दिया है ,उसी तरीके से (कहार) चंद्रवंशी भारतवर्ष का भी नाम इतिहास के पन्ने में लिया जाए, एक अलग पहचान कहार चंद्रवंशी को पूरा दुनिया में पूरे दुनिया में मिले, मंच के माध्यम से चंद्रवंशी चौपाल बनवाने की घोषणा की जिसके लिए दुद्धी में सरकारी जमीन उपलब्ध कराने हेतु लोगों से कहा, कार्यक्रम के दौरान होली मिलन समारोह को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसकी लोगों ने काफी सराहना किया, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप विंध्यवासिनी गुप्ता सुभाष प्रसाद चंद्रवंशी राशि प्रवक्ता पप्पू कुमार राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी राष्ट्रीय सचिव जीत कुमार प्रदेश अध्यक्ष लवकुश राजेंद्र चंद्रवंशी सिद्धनाथ प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार मिथिलेश निषाद,बबलू कुमार जिला अध्यक्ष बिहार, मंटू चंद्रवंशी विजय चंद्रवंशी, कन्हैया रवानी प्रमोद रवानीबबलू चंद्रवंशी सत्येंद्र चंद्रवंशी, दैवी शक्ति चंद्रवंशी, रोहित चंद्रवंशी सत्यम,रवि चंद्रवंशी प्रमोद चंद्रवंशी बबलू चंद्रवंशी सहित सैकड़ो स्वजाति लोग मौजूद रहे



