Sonbhadra News : चंद्रा मारुति सर्विस एंड वर्कशॉप बनी सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026 की विजेता
दो दिवसीय “सोनभद्र बैडमिंटन लीग (SBL) टीम चैंपियनशिप 2026” का सफल समापन शिवाजी इंडोर हॉल, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में संपन्न हुआ।

sonbhadra
6:47 PM, May 25, 2026
विनोद धर (संवाददाता)
सोनभद्र। सोनभद्र जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “सोनभद्र बैडमिंटन लीग (SBL) टीम चैंपियनशिप 2026” का सफल समापन शिवाजी इंडोर हॉल, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा पूरे आयोजन के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
प्रतियोगिता में कुल 07 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनमें-
1. The Uniform Express — टीम ओनर: श्याम द्विवेदी
2. Shuttlers
3. MR Institute of Fire & Safety Engineering with Kamakhya Sports Shop — टीम ओनर: डॉ. संतोष मिश्रा एवं विनोद धर
4. Chandra Maruti Service & Workshop — टीम ओनर: दिनेश सिंह
5. Friends Badminton Club
6. Smash Titans
7. Life Care Hospital & Trauma Centre — टीम ओनर: डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में Chandra Maruti Service & Workshop Team ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Friends Badminton Club को पराजित कर सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम किया।
🏆 विजेता टीम – Chandra Maruti Service & Workshop Team
💰 नकद पुरस्कार – ₹7000
🏆 टीम ट्रॉफी एवं खिलाड़ियों को व्यक्तिगत ट्रॉफी प्रदान की गई
🥈 उपविजेता टीम – Friends Badminton Club
💰 नकद पुरस्कार – ₹3500
🏆 टीम ट्रॉफी एवं खिलाड़ियों को व्यक्तिगत ट्रॉफी प्रदान की गई
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए —
🌟 Most Valuable Player (MVP): दीपेश कुमार
(Chandra Maruti Service & Workshop Team)
🌟 Emerging Player: लकी सेठ
(Life Care Hospital & Trauma Centre Team)
🌟 Veteran Star Award: राकेश शुक्ला
(The Uniform Express Team)
समापन समारोह में सोनभद्र के वरिष्ठ खिलाड़ी शिव सावरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेश द्विवेदी, संदीप सिंह चंदेल, श्याम द्विवेदी, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश बंसल, अनंत राम, राजेश यादव, कमलेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, इन्दु प्रकाश सिंह एवं बिनोद धर द्विवेदी की विशेष उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, टीमों, अतिथियों, प्रायोजकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि सोनभद्र बैडमिंटन लीग (SBL) Season–2 का आयोजन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह अथवा नवंबर 2026 में प्रस्तावित है।




