Sonbhadra News : चैत्र नवरात्र आज से शुरू, कुंडवासनी धाम में भक्तों का लगा तांता
कुंडवासनी धाम चैत्र आरंभ होते ही भोर में मां की मंगला आरती शुरू हुई और माता रानी का सिंगार पूजन किया गया । 4:00 बजे भोर से कपाट खोल दिया गया ।

sonbhadra
10:29 AM, March 19, 2026
रवींद्रनाथ पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । कुंडवासनी धाम चैत्र आरंभ होते ही भोर में मां की मंगला आरती शुरू हुई और माता रानी का सिंगार पूजन किया गया । 4:00 बजे भोर से कपाट खोल दिया गया । नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही भक्तों की लम्बी कतार माता रानी के दर्शन पूजन करने के लिए लग गया। भोर से ही भक्त हाथ में नारियल-चुनरी फल और मिठाई लेकर के मां के चरणों में एक झलक पाने के लिए कतार लग थे। इस दौरान जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने महिला व पुरुषों की लाइनें अलग-अलग कर रखी है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ओबरा सीओ अमित कुमार सिंह, जुगैल थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं । कुंडवासनी धाम में सबसे बड़ी भीड़ सप्तमी व अष्टमी और रामनवमी के दिन होती है । क्योंकि यहाँ जिले का सबसे बड़ा मेला लगता है और महीनों तक चलता है।



