Sonbhadra News : नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के चेयरमैन प्रतिनिधि ने सभासदों के साथ किया छठ घाट का निरीक्षण
नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के चेयरमैन प्रतिनिधि ने मंगलवार को अपने कार्यालय स्टाफ व सभासदों के साथ छठ घाट का निरीक्षण किया।

चुर्क में छठ घाट का निरीक्षण करते चेयरमैन प्रतिनिधि
sonbhadra
7:11 PM, November 5, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के चेयरमैन प्रतिनिधि ने मंगलवार को अपने कार्यालय स्टाफ व सभासदों के साथ छठ घाट का निरीक्षण किया ।
चुर्क में वार्ड नंबर 5 में तीन छठ घाट स्थित है । पहला लेबर कॉलोनी शिव मंदिर के प्रांगण में छठ घाट , दूसरा विवाह मंडप के नीचे स्थित छठ घाट, तीसरा कटिंग के पास यादव बस्ती में छठ घाट । आज से शुरू होने वाली छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव ने अपने सभासदो के साथ छठ घाट का निरीक्षण किया। साथ ही वहां बिजली पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को लेकर नगर पंचायत कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए । आपको बतादें कि छठ घाट पर हजारों की संख्या में छठ पूजा में शामिल होने के लिए महिला पुरुष और बच्चे इकट्ठा होते हैं। सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत पूर्णतः प्रयासरत है । नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव ने बताया कि छठ पूजन का पर्व पांच से आठ नवंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान छठ घाटों पर काफी संख्या में महिलाएं एकत्र होंगी। इसलिए बिजली व सफाई की सभी जरूरतें पूर्ण करा ली गयी है। मार्ग की सफाई कराकर तीर्थ मार्ग पर चूना भी डलवाया जाएगा। इसके आलावा छठ पर्व के दिन नगर पंचायत का एक शिविर भी घाट पर लगेगा जहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चाय पानी की व्यवस्था नगर पंचायत की तरफ से कराई जाएगी । ओमप्रकाश यादव ने बताया कि लेबर कॉलोनी शिव मंदिर के प्रांगण में छठ घाट का जीर्णोद्धार भी कराया जा रहा है पेंटिंग भी कराई जा रही है ताकि छठ पूजा आसानी से लोग कर सकें। इस दौरान सभासद सूरत चंद्रवंशी, सभासद हिमांशु, सभासद प्रतिनिधि गौरव सिंह,पूर्व सभासद महेश, नगर पंचायत सफाई सुपरवाइजर शीतला प्रसाद, कंप्यूटर ऑपरेटर अवनीश कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।




