Sonbhadra news : वोटर आईडी का विशेष गहन पुनरीक्षण का अध्यक्ष उस्मान अली ने किया बूथों का निरीक्षण
नगर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर गतिविधियाँ तेज हो गई हैं।

sonbhadra
6:06 PM, November 24, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन। नगर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली ने नगर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अध्यक्ष उस्मान अली ने गुरुद्वारा इंटर कॉलेज, रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज, पंचायत भवन सहित अन्य बूथों पर पहुँचकर चल रहे पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से पुनरीक्षण प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की और कार्य में पारदर्शिता व तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाता सूची अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी पात्र नागरिक समय रहते अपना मतदाता पुनरीक्षण कार्य अवश्य पूरा करें।तथा सभी से आग्रह किया है कि वे अपने निकटतम बूथ पर जाकर पुनरीक्षण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें ताकि आगामी चुनाव के लिए मतदाता सूची सटीक एवं त्रुटिहीन तैयार की जा सके। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल चंदन शर्मा तथा नगर पंचायत के लिपिक अंकित पांडेय भी साथ रहे। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समयसीमा में किया जा रहा है।




