Sonbhadra news : अस्पताल की दुर्व्यवस्था में सुधार एवं नगर विकास को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिले चेयरमैन
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की बदहाल स्थिति में व्यापक सुधार एवं नगर विकास की मांग को लेकर चेयरमैन कमलेश मोहन ने सूबे के उपमुख्यमंत्री व चिकित्सा एवं परिवार कल्याण ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर ज्ञापन

sonbhadra
7:21 PM, September 3, 2026
रमेश यादव (संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील मुख्यालय के एकलौते व महत्वपूर्ण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की बदहाल स्थिति में व्यापक सुधार एवं नगर विकास की मांग को लेकर चेयरमैन कमलेश मोहन ने सूबे के उपमुख्यमंत्री व चिकित्सा एवं परिवार कल्याण ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान क्षेत्रीय समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने भी चेयरमैन द्वारा हॉस्पिटल की बदहाल स्थिति में सुधार की मांग का समर्थन करते हुए, उप मुख्यमंत्री से संज्ञान लेने का आग्रह किया। चेयरमैन ने अपने ज्ञापन में कहा है कि नगर एवं तहसील मुख्यालय की एकमात्र सीएचसी दुद्धी बदहाल स्थिति में है।यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों,वार्ड ब्वाय,स्टाफ नर्स आदि पदों पर कई रिक्तियां बनी हुई हैं।इसके अलावा बेड,जरूरी दवाओं एवं साफ-सफाई का भी अभाव है। जिसके कारण गंभीर एवं गरीब आदिवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नही हो पा रही है।तीन प्रांतों मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ व झारखंड से सटे इस सीएचसी पर बहुतायत गरीब आदिवासियों की भीड़ होती है। छोटी-मोटी बीमारी पर भी उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीज बाहरी इलाज का बोझ नही उठा पाते और असमय काल कवलित हो जाते हैं।चेयरमैन ने मंत्री जी से अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाते हुए, आधुनिक चिकित्सा सेवा से आदिवासी बाहुल्य इस सीएचसी को अपग्रेड करने की मांग की। इसके साथ ही नगर में लाईट, छतिग्रस्त मार्गों व नालियों के निर्माण हेतु बजट की मांग की।इस मौके पर शिवम,शरद व देवेश मोहन आदि उपस्थित रहे।




