जिलाधिकारी/प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी बी0एन0 सिंह ने निर्देशित किया कि "प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को गंभीरता से समझें और अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सही तरीके से मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि जनगणना का कार्य बिना किसी त्रुटि के सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ किया जाना चाहिए, क्योंकि इसी आधार पर आगे की जनगणना प्रक्रिया संचालित होती है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित अधिकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। बैठक में यह भी बताया गया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में जनगणनाn2027 के प्रथम चरण में 7 मई से 21 मई 2026 तक ‘‘स्व गणना‘‘ का कार्य स्वयं नागरिकों के द्वारा भी किए जाने का प्राविधान रखा गया है, जिस हेतु 22 मई 2026 से प्रारंभ होकर 20 जून 2026 तक सम्पन्न किया जाएगा। इस अवधि के दौरान जनपद के सभी चार्ज क्षेत्रों में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए पहले से ही आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। अधिकारियों को यह भी बताया गया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक मकान की सही जानकारी दर्ज करना अनिवार्य होगा, जिससे आगे होने वाली जनसंख्या गणना की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके। साथ ही, कार्य के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा।"