Sonbhadra News : कोन में आकाशीय बिजली का कहर, एक की मौत, दो घायल
कोन सा क्षेत्र में गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल है ।

sonbhadra
6:55 PM, September 5, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
■ कोन थाना क्षेत्र के रानीडीह में हुयी घटना
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकी क्षेत्र रानीडीह के ग्राम पंचायत चननी निवासी जवाहिर यादव उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र नरेश यादव आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से मौत हो गयी । वहीं रानीडीह निवासी रमेश चेरो 52 वर्ष व पिंकू चेरों 16 वर्ष गम्भीर रुप से झूलसने से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार की दोपहर मे रानीडीह मे अचानक तेज गरज तडक के साथ हल्की बुंदाबांदी होते ही वही खेत मे काम कर रहे जवाहिर यादव आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से मौके पर मौत हो गयी वहीं दो और लोग झूलस गये। सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल भेजवा कर शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया की खेत मे काम करते समय आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से जवाहिर की मौत हो गयी है।शेष दोनों घायलों को अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है जिनकी स्थिति सुधार मे है।आगे की कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।




