Sonbhadra News : घसिया बस्ती के बच्चों को टॉफी व बिस्किट वितरित कर मनाया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव विनीत पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घसिया बस्ती पहुंचकर आदिवासी....

sonbhadra
11:24 PM, July 1, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव विनीत पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घसिया बस्ती पहुंचकर आदिवासी बच्चों के बीच टॉफी और बिस्किट का वितरण किया। इस दौरान बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए समाज में सेवा और सहयोग का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव विनीत पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रही है। इसी भावना के तहत आदिवासी बस्ती के बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर बच्चों को टॉफी और बिस्किट वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की हरसंभव मदद करने का संकल्प भी दोहराया।
इस मौके पर नीलेश पाण्डेय, राज मिश्रा, रविंदर यादव सहित समाजवादी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




