Sonbhadra News : शांति व सौहार्द के साथ मनाएं होली- क्षेत्राधिकारी
रविवार को करमा थाना परिसर में घोरावल क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में होली और रमजान त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आहूत की गयी ।

पीस कमेटी की बैठक करते घोरावल सीओ
sonbhadra
7:50 PM, March 2, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । रविवार को दोपहर 2:00 बजे करमा थाना परिसर में घोरावल क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में होली और रमजान त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आहूत की गयी । जिसमें क्षेत्राधिकार श्री पांडेय ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली और रमजान का त्यौहार आपसी भाई चारा का संदेश देता है एक तरफ रंगों का त्योहार होली है तो दूसरी तरफ पाक महीना रमजान ऐसे में हम सबको दोनों त्यौहार मिलजुल कर मानना चाहिए। त्योहार पर यदि कोई खलन डालने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ।होलिका दहन समयानुसार करते हुए रंगों का त्यौहार आपसी भाईचारा के साथ मनाएं उन्होंने बताया कि क्षेत्र में होलिका दहन कुल 84 जगह पर किया जाएगा।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय,प्रभारी थाना निरिक्षक राजकुमार सिंह, क्राइम ब्रांच राजेश कुमार सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे l



