Sonbhadra News : आपसी भाईचारा से मनाये होली - सीओ
कोन थाना परिसर में शुक्रवार को आगामी होली के त्योहार के मद्देनजर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी ओबरा के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक किया गया।

sonbhadra
9:22 PM, February 27, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार को आगामी होली के त्योहार के मद्देनजर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी ओबरा के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक किया गया, जिसमें थाना क्षेत्र के गणमान्य लोगों समेत क्षेत्र के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे , बैठक में होलिका दहन की तिथि व चिंहित होलिका दहन स्थल को लेकर चर्चा की गई व
होलिका दहन परम्परागत स्थल पर ही कराने, रंगों का त्योहार आपसी भाईचारा से मनाने की अपील किये, क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने होलिका दहन व त्यौहार के बारे में जानकारी लिया व सभी को आपसी भाईचारा से मिलजुलकर होली का त्योहार मनाने का अपील किये, शरारती किस्म के लोग को चिंतित कर पुलिस को सूचना दे , होलिका दहन स्थल पर पुलिस की ड्यूटी भी लगाईं जायेंगी, सार्वजनिक स्थलों पर डीजे बजाने व अश्लील गाने बजाने से परहेज़ करें किसी को जबरदस्ती रंग ना लगाएं, होली के नाम पर किसी के द्वारा शरारत या उपद्रव मनाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी, बैठक में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, समेत सभी चौकी प्रभारी व दरोगा समेत दर्जनों ग्राम प्रधान व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




