Sonbhadra News : सीडीओ की जांच में सामने आया जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय का खेल, एडवांस में हस्ताक्षर बनाकर गायब थे कर्मचारी
शिकायत मिलने पर सीडीओ जागृति अवस्थी ने जांच कराई तो पता चला कि दो कर्मचारी गायब मिले मगर उनका हस्ताक्षर एडवांस में बना हुआ था ।

sonbhadra
5:38 PM, November 12, 2026
शान्तनु विश्वास
० अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश, कारण बताओ नोटिस जारी
सोनभद्र । अब तकर आपने स्कूलों में टीचरों के गायब होने की खबर सुनी या पढ़ी होगी मगर सोनभद्र में विकास भवन में सीडीओ के नाक के नीचे जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में ऐसा मामला देखने को मिला, जिसे देखकर सीडीओ भी हैरान थीं। जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में पंखे और लाइट जल रही थी लेकिन कोई भी कर्मचारी अपने कक्ष में नहीं था । शिकायत मिलने पर सीडीओ जागृति अवस्थी ने जांच कराई तो पता चला कि दो कर्मचारी गायब मिले मगर उनका हस्ताक्षर एडवांस में बना हुआ था । जिसके बाद सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपस्थिति रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए और सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया ।
एडवांस में हस्ताक्षर बनाकर कार्यालय से गायब रहने का यह मामला कोई पहला नहीं है लेकिन सीडीओ के नाक के नीचे बैठकर इस तरह की सोच ने अधिकारियों को भी सोचने पर जरूर मजबूर कर दिया है ।




