Sonbhadra News : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

sonbhadra
8:35 AM, February 22, 2026
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार
दुद्धी, सोनभद्र।रविवार की अल सुबह कोतवाली पुलिस ने 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पशु तस्करी के आरोपी सूरज चन्द्रवंशी पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा पुलिस ने भी अपनी बचाव में गोली चलायी जो आरोपी के पैर में लग गई इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले आए जहाँ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलिस एक जनवरी 2026 को पशु तस्करी मामले में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी सूरज चंद्रवंशी 22 वर्ष पुत्र उदय चंद्रवंशी निवासी घिवही थाना विंढमगंज पर 25 हजार का इनाम भी रखा था। रविवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सूरज चंद्रवंशी खजूरी गांव अमवार जाने वाले मार्ग रेलवे क्रासिंग रास्ते के पास है और शायद कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घेरा बंदी करने का प्रयास कर ही रही थी कि पुलिस आहट होते ही सड़क किनारे रुक कर फायरिंग करने लगा पुलिस के द्वारा अपने आत्मरक्षा में भी फायरिंग की गई जिसके दौरान उसके बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया, जिसे इलाज हेतु सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलवस्था सूरज का प्राथमिक उपचार कर जिला मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया।मुठभेड़ की सूचना पर सीओ सीओ राजेश कुमार राय भी तत्काल मुठभेड़ स्थल पहुंचकर जायजा लिया और घायल इनामिया सूरज का इलाज करवाया।मुठभेड़ में कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह,एसएसआई कुँवर सिंह,कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम आजाद सहित कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही।



