Sonbhadra News : सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज,10 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम के साथ कथित अभद्रता, नोकझोंक और वाहन पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने सीएलए एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के कमरीडॉड गांव में युवती को उसके घर पहुंचाने गई पुलिस टीम के साथ कथित अभद्रता, नोकझोंक और वाहन पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने सीएलए एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि बभनी थाने में तैनात उपनिरीक्षक अखिलेश पाठक की तहरीर पर मुकदमा संख्या 68/2026 दर्ज किया गया। आरोप है कि नारी निकेतन से लौटने के बाद एक युवती को उसके परिजनों के घर पहुंचाने गई पुलिस टीम के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।पुलिस ने रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, गुलाब शर्मा, धनेश्वर शर्मा निवासी कमरी डॉड तथा राम सुनील नाई निवासी तेंदुआ, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) समेत अन्य लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा पिकअप चालक मनोज शर्मा और 20 से 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3/4 तथा सीएलए एक्ट की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है। इस प्रकरण में 7 पुरुष और 3 महिला सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।