Sonbhadra News : नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज
बभनी थाना क्षेत्र मे एक नाबालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।जहाँ पीड़िता के माँ के द्वारा लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरु कर दी है।

sonbhadra
4:36 PM, November 28, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । बभनी थाना क्षेत्र मे एक नाबालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।जहाँ पीड़िता के माँ के द्वारा लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबित बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की जिसकी उम्र महज 15 वर्ष को बहला फुसलाकर जंगल जाने वाले रास्ते पर ले जाकर राकेश पुत्र दुबराज निवासी मुनगाडीह ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया तो नाबालिका ने इस वारदात को अपने परिजनों को बताई। पीड़िता के परिजनों को जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने बभनी थाने मे लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है। वही मामले मे प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया की लिखित तहरीर के आधार पर BNS की धारा 65 (1) व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है




