Sonbhadra News : महुआ बीनने को लेकर उपजे विवाद में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने एक ही गांव के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच सुरु की है

news-img

सोनभद्र

8:21 PM, April 10, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)

विंढमगंज (सोनभद्र)।  थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखड़ा गांव में महुआ बीनने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्ष एक ही गांव के बताए गए।

पीड़िता के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ महुआ बीनने गई थी, तभी गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडा लेकर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए महिलाओं और पुरुषों को बेरहमी से पीटा, जिससे कई लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी भी दी गई।घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार नामजद आरोपियों उमाशंकर प्रजाति पुत्र बिफन प्रजापति,जयशंकर प्रजापति पुत्र विफ़न प्रजापति,गुलाब चन्द्र प्रजापति पुत्र ईश्वर प्रजापति, मुंद्रिका प्रजापति पुत्र शिवचन्द प्रजापति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.