Sonbhadra News : मारपीट व धमकी मामले में 6 पर मुकदमा दर्ज, 3 गिरफ्तार
ओबरा थाना क्षेत्र के आर डी होटल भलुवा टोला में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा थाना क्षेत्र के आर डी होटल भलुवा टोला में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ओबरा पुलिस ने FIR संख्या 117/2026 के तहत धारा 115(2), 191(2), 324(4), 351(2) एवं 352 बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डाला निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र रहीमुद्दीन अंसारी ने ओबरा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह निजी कार्य से ओबरा आया था। भीषण गर्मी के कारण वह चोपन रोड स्थित आर डी होटल में आराम करने के लिए रुका था। आरोप है कि उसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उससे पार्टी के लिए पैसे की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान उसके हाथ में पहना चांदी का चेन भी टूट गया।
पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दानिश उर्फ मिस्टर निवासी गजराज नगर, फैज़ान, इमरान, दीपक सिंह, आदित्य तिवारी निवासी डाला तथा होटल मैनेजर संजय यादव निवासी ओबरा समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों में शामिल कई लोग हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक सिंह, आदित्य तिवारी और संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया जबकि दानिश उर्फ मिस्टर, फैज़ान और इमरान फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।