Sonbhadra News : 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धरमौली मे महिला के साथ मारपीट की गई। जिस पर पुलिस ने ससुर समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

sonbhadra
7:37 PM, June 11, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धरमौली मे महिला के साथ मारपीट की गई। जिस पर पुलिस ने ससुर समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कविता यादव पत्नी शम्भू सिंह यादव निवासी धरमौली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 7 जून को सबमर्सिबल से पाईप लगा कर वह पानी भर रही थी। तभी चाचा की लड़की प्रियंका पुत्री शिवशंकर आकर पानी बंद कर दी और अपशब्दों का प्रयोग करने लगी। बताया कि सुबह जब वह अपने घर पर बैठी थी तभी प्रियंका के बहकावे में आकर विमलावती, ससुर रामरक्षा तथा प्रियंका आकर अपशब्द कहने। गाली देने से मना की तो सभी आरोपित मिलकर उसे बाल पकड़ कर झापड़ मुक्का से व ईट पत्थर से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पति आया और बचाव किया। और सभी लोग धमकी दिये कि घर से भाग जाओ नही तो जला कर मार देगें। आरोप है कि इसके पहले भी कई बार मारपीट कर चुके है। उसके साथ साथ मायका वालो को भी ताना मारते है। उस बावत सूचना दिया गया तो थाने की पुलिस लाकर विपक्षी को समझा बुझाया किन्तु हरकत मे सुधार नहीं हुआ। इस मामले मे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसका मेडिकल करवाते हुए तीन आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।




