Sonbhadra News : रेणुकूट सड़क हादसे में महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, सरदार सेना ने पुलिस पर लगाए गलत तथ्य रखने का आरोप
गणतंत्र दिवस पर मुर्धवा मोड़ के पास सड़क हादसे में अस्पताली देवी की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर आज सरदार सेना ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मामले में पुलिस...

कलेक्ट्रेट प्रदर्शन करती सरदार सेना.............
sonbhadra
7:36 PM, February 7, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । गणतंत्र दिवस पर मुर्धवा मोड़ के पास सड़क हादसे में अस्पताली देवी की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर आज सरदार सेना ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मामले में पुलिस पर गलत तथ्य रखने का आरोप लगाया।
इस दौरान सरदार सेना के डॉ0 अरविंद पटेल ने आरोप लगाया कि "मामला विभागीय होने के कारण स्थानीय पुलिस की ओर से महिला के परिजनों पर कार्रवाई न कराने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की दोपहर रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के दुरावल खुर्द निवासी कमलेश सिंह पटेल की पत्नी अस्पताली देवी पति के लिए भोजन लेकर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान हाथीनाला से पिपरी की ओर जा रहा सीओ का वाहन अनियंत्रित होकर महिला को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से अज्ञात ट्रक से धक्का लगने की बात कही जा रही है। सरदार सेना के पदाधिकारियों ने 1 करोड़ रुपये मुआवजा, एक सरकारी नौकरी, 5 बीघा जमीन और मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की।"
इस दौरान अमरेश सिंह पटेल, के0डी0 सिंह पटेल, विमलेश पटेल, आशु पटेल, दीपू पटेल, दिनेश पटेल, टिंकू पटेल, सुभाष पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



