Sonbhadra News : संदिग्ध मौत का मामला: तीन नामजद, पुलिस ने शुरू की जांच

क्षेत्र के एक गांव में हाल ही में हुई एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला अब हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोपों के तहत जांच में लिया गया है।

news-img

sonbhadra

8:26 PM, March 27, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राजकुमार गुप्ता (संवाददाता) 

सोनभद्र (घोरावल)। क्षेत्र के एक गांव में हाल ही में हुई एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला अब हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोपों के तहत जांच में लिया गया है।

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोकुवा बहादुरपुर निवासी घासी मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके छोटे भाई कुंवर मौर्य प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे और सकलडीहा (चंदौली) व लालगंज (मिर्जापुर) में किराये पर रहते थे। उनके साथ उनका चालक रोहित रमन भी रहता था, जो उनकी टोयोटा गाड़ी चलाता था।

तहरीर के अनुसार, 22 मार्च की शाम कुंवर मौर्य अपने चालक के साथ लालगंज से घोरावल क्षेत्र के ग्राम पेढ़ (नौगढ़वा) पहुंचे, जहां वे लीलावती नामक महिला के घर गए। वहां भोजन करने के बाद कुंवर मौर्य कमरे में सोने चले गए, जबकि चालक गाड़ी में ही सो गया।

आरोप है कि देर रात करीब 12:45 बजे लीलावती ने चालक को जगाया और बताया कि कुंवर मौर्य की हत्या कर दी गई है। इसके बाद महिला, उसका पति साहब लाल और उसका रिश्तेदार चन्द्रशेखर उर्फ मखनचु मौर्य मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने कथित रूप से चालक को धमकाते हुए शव को गाड़ी की डिग्गी में रखवाया और उसे अपने साथ ले गए।

बताया गया कि आरोपियों ने चालक से गाड़ी चलवाते हुए सिरसी डैम के पास ले जाकर शव को पत्थर से बांधकर पुलिया के पास गहरी खाई में फेंक दिया। इसके बाद वे लोग गाड़ी से मुगलसराय तक गए और रास्ते भर चालक को धमकाते रहे। बाद में सभी आरोपी चकिया मोड़ के पास उतर गए।

डरा-सहमा चालक किसी तरह अपने घर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके आधार पर घासी मौर्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर लीलावती, उसके पति साहब लाल और चन्द्रशेखर उर्फ मखनचु मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.