Sonbhadra News : बीजपुर पहाडी में नरकंकाल मिलने का मामला, फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बीजपुर थाना क्षेत्र के मोटकी पहाड़ी पर 30 मई को एक नर कंकाल बरामद हुआ था, जिसकी पहचान म्योरपुर निवासी पार्वती के रूप में मृतिका की माँ ने किया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
रमेश यादव/विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर थाना क्षेत्र के मोटकी पहाड़ी पर 30 मई को एक नर कंकाल बरामद हुआ था, जिसकी पहचान म्योरपुर निवासी पार्वती के रूप में मृतिका की माँ ने किया। इस हत्या के मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि मुख्य अभियक्त लाला भैया उर्फ लाले पनिका पुत्र स्व. बाल गोविन्द निवासी सिसवाँ झापर थाना बभनी फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने बकरिहवाँ चेतवा मार्ग पर चेतवाँ मोड से गिरफ्तार कर लिया है। सीओ दुद्धी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि मेरे और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अब मुझसे शादी करने का दबाब बना रही थी। जबकि वह पहले से शादी शुदा था। इसलिए उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल संख्या बरामद कर लिया है।