Sonbhadra News : चेरवाडीह संदिग्ध मौत मामले में दो के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज
पिता ने दिये तहरीर में बताया कि गांव के ही दो युवकों से कुछ बात को लेकर महीनों से दोनों युवकों से विवाद चल रहा था और मेरे पुत्र को जान से मारने का पहले ही धमकी भी दिया था।

sonbhadra
7:59 PM, October 8, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो - डा धर्मवीर तिवारी
कोन (सोनभद्र) । मंगलवार की देर सांय चेरवाडिह में सड़क के किनारे अचेतावस्था में पड़ा मिला युवक नीतीश तिवारी उर्फ बाटा की मौत मामले में पिता ललित तिवारी केवाल के तहरीर पर चेरवाडिह निवासी आनन्द जायसवाल उर्फ सोनू पुत्र रामजनम जायसवाल व लोकेश पासवान पुत्र सुरेन्द्र पासवान निवासी चेरवाडीह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार नीतीश तिवारी मंगलवार की सांय अपने बहन के यहां चेरवाडीह में आया था । पिता ने दिये तहरीर में बताया कि गांव के ही दो युवकों से कुछ बात को लेकर महीनों से दोनों युवकों से विवाद चल रहा था और मेरे पुत्र को जान से मारने का पहले ही धमकी भी दिया था। मेरा पुत्र मंगलवार की सांय अपने बहन के घर चेरवाडीह में गया था कि कुछ विवाद हुआ था कि कुछ ही देर बाद सिर पर गम्भीर चोट के कारण खुन से लथपथ अचेतावस्था में बेटी के घर के सामने चेरवाडिह में सड़क पर मिला । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कोन सीएचसी लाएं जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था, पिता ने बताया कि उक्त दोनों युवकों ने ही मेरे पुत्र को मारकर सड़क पर फेंक दिया है।
उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने को लेकर गुरुवार को पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मवीर तिवारी समेत भाजपा कार्यकर्ता कोन पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच कराने की बात कहां, श्री तिवारी ने बताया कि उक्त प्रकरण में विवेचना दुसरे थाना पुलिस से निष्पक्ष जांच कराई जाए जो भी दोषी हों उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार के लगातार कडी मशक्कत व डा धर्मवीर तिवारी के हस्तक्षेप के बाद मामले की गम्भीरता से लेते हुए गुरुवार को दोपहर बाद दो युवक आनन्द व लोकेश पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया। मौके पर पीड़ित परिवार की ओर से मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो,विजय तिवारी,अलख नारायण शुक्ला, हृदय निवास पाण्डेय,विजय तिवारी ललित तिवारी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया की पीड़ित पिता के तहरीर के अनुसार दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच किया जा रहा है।




