Sonbhadra news : फेसबुक आईडी से टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
फेसबुक आई डी से टिप्पणी करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर आठ महीने बाद सोमवार की देर सायंकाल चोपन थाने में मुकदमा दर्ज होते ही चोपन पुलिस जांच पड़ताल में जूट गई।

sonbhadra
8:49 PM, August 19, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला(सोनभद्र)। फेसबुक आई डी से टिप्पणी करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर आठ महीने बाद सोमवार की देर सायंकाल चोपन थाने में मुकदमा दर्ज होते ही चोपन पुलिस जांच पड़ताल में जूट गई। सपा के जिला सचिव मंगल जायसवाल ने बताया कि 28 दिसंबर को रागिनी मिश्रा के नाम से फेस बुक पर फर्जी आई0डी0 बना कर सोसल मिडिया पर जाति को सम्बोधित कर फर्जी ढंग से मुझे और मेरे मित्र व सपा नगर अध्यक्ष पारस यादव पुत्र तेज यादव निवासी लक्ष्मण नगर और प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र लल्लनसिंह निवासी नई बस्ती डाला को बिना तथ्य के बदनाम करने के नियत से गलत तथ्यों को अंकित कर प्रसारित किया गया। हम सभी लोगों को फेसबुक के शोसल मीडिया से रागिनी मिश्रा के आई0डी0 से फेसबुक पर अपमान जनक शब्द का प्रयोग कर प्रसारित किया गया है। इस सन्दर्भ में चोपन थाना प्रभारी विजय चौरसिया ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मंगल जायसवाल की तहरीर पर फेसबुक की आईडी रागिनी मिश्रा के विरुद्ध धोखा देने, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान और सार्वजनिक उपद्रव के लिए प्रेरित करने वाले बयान के मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है।




