वहीं दूसरा मामला घोरावल का है जहाँ 29 अप्रैल को डा० नरेन्द्र कुमार सरोज चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ने घोरावल में तहरीर देकर बताया कि फर्मासिस्ट अजीत कुमार पुत्र सत्यपाल ग्रांम कंदवा चितईपुर, वाराणसी जो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जुडवरिया घोरावल पर फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है । उनके द्वारा कूटरचित तरीके से फर्जी नियुक्ति पत्र निर्गत कर नियुक्ति पायी गयी है । उक्त तहरीर के आधार पर थाना घोरावल पर देर रात्रि मु0अ0सं0-89/26, धारा- 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस बनाम अजीत कुमार पुत्र सत्यपाल ग्रांम कंदवा, चितईपुर, वाराणसी पंजीकृत किया गया। सूचना के मुताबिक वर्ष 2018 से आरोपी अजीत कुमार फार्मासिस्ट के पद पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जुडवरिया घोरावल सोनभद्र में नियुक्त है । बताया जा रहा है कि उक्त के नियुक्ति सम्बन्धी दस्तावेजो की जांच महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा कराया गया तो दस्तावेज फर्जी पाया गया, जिसमें महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा द्वारा अपने पत्र संख्या-4डी0 (2)/फार्मा./ फर्जी/नियु0/2026/430 दिनांक 16.04.2026 को मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र को अभियोग पंजीकृत कराने हेतु पत्र प्रेषित किया गया, जिसके अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र द्वारा अपने पत्रांक संख्या-मु०चि०अ०/फार्मे०/फर्जी०/नियु०/एफ0आई0आर0/2026-27/1772 दिनांक 23.04.2026 के द्वारा चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल को अजीत कुमार उपरोक्त पर अभियोग पंजीकृत कराने हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम में चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल द्वारा उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कराया गया है।