Sonbhadra News : स्टेट हाईवे जाम करने पर 15 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां मिश्र में आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सोमवार को लोढ़ी में जिला अस्पताल के सामने स्टेट हाइवे पर चक्काजाम करने के मामले में दो...

स्टेट हाइवे पर जाम लगाए आक्रोशित परिजन
sonbhadra
9:04 PM, November 26, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां मिश्र में आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सोमवार को लोढ़ी में जिला अस्पताल के सामने स्टेट हाइवे पर चक्काजाम करने के मामले में दो महिलाओं समेत 15 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि "घोरावल थाना क्षेत्र के मझिगवां मिश्र में आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों द्वारा अनुचित दबाव बनाने के लिए सोमवार को दोपहर 12.30 बजे जिला अस्पताल लोढी के सामने वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग को कुछ लोगों ने जाम कर दिया था जबकि मृतका की मृत्यु के संबंध में उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका था और विधिक कार्यवाही की जा रही थी। राज्य मार्ग पर रोड जाम करने वाले लोगों द्वारा अनावश्यक शोर-शराबा व उत्तेजित होकर आवागमन पूरी तरह से ठप करके कानून एवं शान्ति व्यवस्था/यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया गया । इस मामले में खुशहाल देव पाण्डेय पुत्र यज्ञ देव पाण्डेय, राधिका देवी पत्नी खुशहाल देव पाण्डेय, आदर्श देव पाण्डेय पुत्र खुशहाल देव पाण्डेय, आलोक देव पाण्डेय पुत्र खुशहाल देव पाण्डेय निवासी पूरब मोहाल थाना रॉबर्ट्सगंज, श्रीकान्त तिवारी पुत्र सियाराम तिवारी, वन्दना दूबे पत्नी श्रीकान्त तिवारी, उमाकान्त तिवारी पुत्र सियाराम तिवारी, वरुण तिवारी पुत्र उमाकान्त तिवारी निवासी भुड़कुड़ा थाना शाहगंज, गिरिश देव पाण्डेय पुत्र तीरथ देव पाण्डेय, विशाल देव पाण्डेय पुत्र दरोगा पाण्डेय निवासी बुडहर थाना राबर्ट्सगंज, यादवेन्द्र शुक्ला पुत्र परशुराम शुक्ला निवासी खड़देउर थाना घोरावल, गौरव गुप्ता निवासी पूरब मोहाल थाना रा0गंज, कामेश्वर शुक्ला निवासी पटवध थाना चोपन, पारस देव पाण्डेय पुत्र रामनरायन पाण्डेय निवासी नौडीहा थाना घोरावल और अंश जायसवाल निवासी पूरब मोहाल थाना रा0गंज तथा 10 अज्ञात के विरुद्ध धारा 3(5), 121(1), 126(2), 221 बीएनएस व 7 सी0एल0ए0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत विधिक कार्यवाही की जा रही है।"
रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि "रोड जाम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोड जाम कोई भी करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी मामले में विरोध प्रदर्शन के लिए यह गलत तरीका है। सड़क पर आवागमन को बाधित करना अपराध है, इसकी पहले सूचना देनी होती है।"




