Sonbhadra News : रौंप में सड़क जाम मामले में 10 नामजद एवं 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चुर्क चौकी प्रभारी सुनील कुमार की तहरीर पर 10 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया ।

sonbhadra
7:08 PM, October 11, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के रौंप गांव में 7 अक्टूबर को तालाब में नहाते समय राजेश (18) पुत्र रामकिशुन की डूबकर मौत हो गयी थी । मौत के बाद पुलिस द्वारा गोताखोर को बुलाने में देर की तो नाराज ग्रामीणों ने चुर्क-रावर्ट्सगंज मार्ग को जाम कर दिया । ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस केवल मूकदर्शक बनी हुई है जबकि युवक को डूबे कई घण्टे बीत गया लेकिन अब तक गोताखोर की व्यवस्था नहीं कर सका । इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया । पुलिस काफी मानमनौव्ल करता रहा लेकिन ग्रामीण नहीं माने और लगभग एक घण्टे तक जाम लगाए रहे । पुलिस सरकारी कार्य में बाधा डालने व आमजन को हुई परेशानी को देखते हुए चुर्क चौकी प्रभारी सुनील कुमार की तहरीर पर 10 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया । जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें रौप प्रधान इन्द्रजीत यादव पुत्र मल्हर यादव निवासी रौप, अरुण मौर्या पुत्र घनश्याम निवासी रौप, दुधनाथ पुत्र वेसाहू, संजय पटेल पुत्र विजय, सुरेश पुत्र कैलाश, छब्बी पुत्र काशी, रामकिशुन पुत्र शंकर, गीता पत्नी रामकिशुन उर्फ कृष्णा कोल निवासीगण रौप व कौशिल्या पत्नी पवन निवासी सहिजन खुर्द शामिल है। इसके अलावा 15 अज्ञात महिलाओं एवं पुरुषों पर धारा 221,223,126(2)191(2)बीएनएस व 7 सीएल ए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।




