Sonbhadra news : अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार ,बड़ा हादसा टला
पटवध इलाके में शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई

sonbhadra
7:10 PM, May 6, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र) चोपन थाना क्षेत्र के पटवध इलाके में शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और सिंगरौली निवासी महिला डॉक्टर पायल वर्मा सुरक्षित बच गईं।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन तेज रफ्तार में था, जिससे नियंत्रण बिगड़ गया और कार खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला डॉक्टर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसे रिपेयर के लिए भेजा गया है। वहीं, महिला डॉक्टर को दूसरे वाहन से वाराणसी के लिए रवाना किया गया।
प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।




