Sonbhadra News : कार ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, 7 घायल, एक की हालात गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर
एक कार अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कुल सात लोग घायल हो गए ।

sonbhadra
8:41 PM, September 17, 2024
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के मेन मैन मार्केट में उस समय अफरातफरी मच गया, जब एक एक कार अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अफरा तफरी के माहौल के बीच मौके पर मौजूद चाय वाले दुकानदार ने शीशा तोड़ घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस को सूचित किया गया। इस हादसे में कुल सात लोग घायल हो गए । जिसमें कुछ घायलों को प्राइवेट वाहन से तो कुछ को सरकारी एंबुलेंस से चोपन सीएचसी भेजा गया। जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने मुकुल श्रीवास्तव (24) स्व0 दिनेश श्रीवास्तव की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जहां से गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है ।




