Sonbhadra News : कार ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार सीआईएसएफ जवान की मौत
कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमे बाइक चालक सीआईएसएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गयी।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
7:44 PM, December 25, 2024
जनपद न्यूज ब्यूरो
बीजपुर (सोनभद्र) । बुधवार की देर शाम एक कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमे बाइक चालक सीआईएसएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ जवान सन्तोष कुमार(38) पुत्र श्याम लाल बुधवार की शाम सीआईएसएफ कालोनी से बाइक से बीजपुर की तरफ जा रहा था सीआईएसएफ कालोनी गेट के पास पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया जिससे बाइक चालक जवान जमीन पर गिर गया मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ के जवान उसे रिहंद चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार व चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।




