Sonbhadra News : प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की शुरू हुई मुहिम
जनपद में प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की मुहिम की शुरुआत आज पीआरसी सेंटर में जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने किया। इस दौरान विकास खंड घोरावल, करमा, राबर्ट्सगंज, कोन, चतरा एवं नगवा के चयनित.

प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के लिए प्रधानों को प्रशिक्षित करती DPRO नमिता शरण
sonbhadra
4:55 PM, November 26, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद में प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की मुहिम की शुरुआत आज पीआरसी सेंटर में जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने किया। इस दौरान विकास खंड घोरावल, करमा, राबर्ट्सगंज, कोन, चतरा एवं नगवा के चयनित 35 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मियों के प्रशिक्षण से इसकी शुरुआत की गयी।
प्लास्टिक मुक्त गाँवों को सीएम पुरस्कार योजना और पंचायत सशक्तीकरण योजना के चयन में मिलेगी प्राथमिकता -
पीआरसी सेंटर में आयोजित प्रशिक्षण में जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने सभी ग्राम प्रधान एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करते हुए बताया कि प्रत्येक विकास खंड से 5 ग्राम पंचायत का चयन किया गया है, जिसमें इन गांवों को प्लास्टिक फ्री बनाना है इसके लिए अभियान को 5 चरणों में बाटा गया है। जो गांव प्लास्टिक मुक्त बनाए जाएंगे उन गांवों को प्राथमिकता के आधार पर जनपद को प्राप्त होने वाले पुरस्कारों में प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना और पंचायत सशक्तीकरण योजना में भी उसे गांव का चयन में प्लास्टिक द्वारा राजस्व बढ़ाने पर इन पंचायतों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत होने पर जिले स्तर पर मिलेगा पुरस्कार -
जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने सभी ग्राम प्रधान को बताया कि "जो ग्राम पंचायत प्लास्टिक फ्री की घोषणा करेंगी, उसके उपरांत जनपद स्तर से एक टीम द्वारा उसका निरीक्षण किया जाएगा तथा वातावरण में प्लास्टिक मुक्त मिलने पर उसे गांव को जनपद स्तर से भी पुरस्कृत कराया जाएगा।"
पाँच चरणों में कार्य कर ग्राम पंचायतों को घोषित किया जा सकता है प्लास्टिक मुक्त -




