Sonbhadra News :बिना सीओपी अधिवक्ता ड्रेस में कचहरी परिसर में घूम रहें फर्जी अधिवक्ताओं के विरुद्ध चला अभियान,दी गई कड़ी चेतावनी
बिना सीओपी अधिवक्ता ड्रेस में कचहरी परिसर में घूम रहें फर्जी अधिवक्ताओं के विरुद्ध चला अभियान, दी गई कड़ी चेतावनी


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
बिना सीओपी अधिवक्ता ड्रेस में कचहरी परिसर में घूम रहें फर्जी अधिवक्ताओं के विरुद्ध चला अभियान, दी गई कड़ी चेतावनी
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन ने कचहरी परिसर की गरिमा बनाए रखने और वादकारियों (मक्किलों) के हितों की रक्षा के लिए गुरुवार को संयुक्त रूप से बिना सीओपी अधिवक्ता ड्रेस में घूम रहें अधिवक्ताओं के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस संयुक्त कार्रवाई से न्यायालय परिसर में बिना वैध पंजीकरण और पहचान के काम करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय एवं सिविल बार इस अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश (BCUP) के नियमों के तहत वकालत करने के लिए ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) पास करके सीओपी नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है। संयुक्त बार एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि बिना वैध सीओपी के किसी भी व्यक्ति को वकालत करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, बार काउंसिल के पंजीकरण प्रमाण-पत्रों और वकीलों की निर्धारित पोशाक (ड्रेस कोड) की औचक जांच की जा रही है।बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उन अनधिकृत व्यक्तियों, दलालों और फर्जी वकीलों को पकड़ना है जो बिना किसी लॉ डिग्री या बिना रजिस्ट्रेशन के वकीलों का भेष बनाकर घूमते हैं और वादकारियों के साथ धोखाधड़ी करते हैं।जांच के दौरान पकड़े गए संदिग्धों और कानून की पढ़ाई कर रहे उन छात्रों को, जो पहले से ही वकीलों की ड्रेस में घूम रहे थे, पहली बार सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई दोबारा बिना वैध कागजात के पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान में अधिवक्ता वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन प्रेमचंद यादव, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव,इल्डर कमेटी चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, अरुणोदय जौहरी, नंदलाल,विनोद मिश्रा,सुखसागर यादव, अंजनी सिंह सहित अन्य शामिल रहें।
सम्बंधित खबर