Sonbhadra News : NEET क्वालीफाई कर आशिका जायसवाल ने बढ़ाया सोनभद्र का मान, जायसवाल समाज ने किया सम्मानित
चोपन की होनहार छात्रा आशिका जायसवाल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
चोपन की होनहार छात्रा आशिका जायसवाल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है।

घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन की होनहार छात्रा आशिका जायसवाल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जायसवाल समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। सम्मान के पल में आशिका और उनके पिता अनिरुद्ध जायसवाल भावुक हो गए। आशिका बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी हाईस्कूल की शिक्षा ओबरा स्थित सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की । इसके बाद उन्होंने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय से इंटरमीडिएट (पीसीबी) की पढ़ाई पूरी की । अब NEET परीक्षा में 24 हज़ार रेंक लाकर सफलता हासिल कर उन्होंने डॉक्टर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। पढ़ाई के साथ-साथ आशिका खेलकूद में भी सक्रिय रही हैं। आशिका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी नियमित मेहनत को दिया है।
आशिका ने कहा कि सोनभद्र जैसे जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े कोचिंग संस्थानों का अभाव है, लेकिन आज के दौर में ऑनलाइन पढ़ाई एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि सही रणनीति, समय प्रबंधन और डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला