Sonbhadra News : भभाईच ग्राम प्रधान के लिए उपचुनाव कल, सभी तैयारियां पूरी
रावर्ट्सगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भभाईच में कल यानी बुधवार को ग्राम प्रधान चुनाव के लिए मतदान होगा । चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।

भभाइच स्कूल पर मतदान कराने पहुंची पोलिंग पार्टी
sonbhadra
5:38 PM, February 18, 2025
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । रावर्ट्सगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भभाईच में कल यानी बुधवार को ग्राम प्रधान चुनाव के लिए मतदान होगा । चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है । तथा दोपहर 2:00 बजे पोलिंग पार्टी भी गांव में पहुंच गई। प्रधानी चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है ।
बताते चलें कि भभाईच के प्रधान रहे मंतोरिया का निधन 8 सितंबर 2024 को हो गया था। तब से यहां ग्राम प्रधान का पद रिक्त चल रहा था । इस बार चुनाव में तीन प्रत्याशी आमने-सामने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं । जिसमें कबूतरी गीता व दुलारी देवी आमने-सामने हैं कबूतरी अपनी सास मंतूरिया के सीट पर ग्राम प्रधान बनने के लिए मैदान में है तो वहीं गांव की गीता और दुलारी देवी उनके विपक्ष में चुनाव लड़ रही हैं।




