Sonbhadra News : बस व ट्रक की टक्कर, बस चालक समेत दो लोग घायल
हाथीनाला-रेनुकूट मार्ग पर बस व ट्रक की जोरदार टक्कर में बस सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गये ।

बस व ट्रक की टक्कर
sonbhadra
9:06 PM, December 29, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला-रेनुकूट मार्ग पर बस व ट्रक की जोरदार टक्कर में बस सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गये ।
मिली जानकारी अनुसार रविवार की शाम थाना हाथीनाला तिराहे से करीब 3 किलोमीटर आगे रेणुकूट की तरफ हाथीनाला रेणुकूट मार्ग पर एक रोडवेज बस व एक ट्रक की आपस में जोरदार टक्कर हो गया । बस चालक समेत दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया । इस दौरान हाथीनाला रेणुकूट मार्ग पर जाम लग गया ।यातायात को बहाल कराने में स्थानीय पुलिस लगी ।
घटना के सम्बंध में हाथीनाला थाने के एसआई रामबचन यादव ने बताया कि हाथीनाला से रेनुकूट की तरफ रोडवेज बस जा रही थी,उसी समय विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में दोनो गाड़ियो का टक्कर हो गया।इस घटना में रोडवेज बस का चालक
अवधेश सिंह निवासी लोहरा-सुकृत एवं सब सवार लोकेश सिंह निवासी रेनूसागर और एक छोटी बच्ची यात्री जिसका नाम पता अज्ञात है घायल हो गये।दोनो घायलो को ऐम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया गया।




