Sonbhadra news : 40 फीट के रावण का दहन, झांकी जुलूस बना आकर्षण
विजयादशमी का पर्व परंपरागत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।

sonbhadra
5:51 PM, October 20, 2026
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र)। कोन में विजयादशमी का पर्व परंपरागत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। राम-रावण की झांकी और दहन के लिए निकाला गया जुलूस लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
राम-रावण की झांकी ने पूरे कोन क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान राम और रावण के बीच संवाद का सिलसिला पुतला दहन तक चलता रहा। शाम को रामलीला मैदान में असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक स्वरूप रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे।
रामलीला कलाकारों के अभिनय की लोगों ने जमकर सराहना की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। रावण दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर गले मिलकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। दशहरे पर घरों में पकवान बनाने और आपसी मेल-मिलाप की परंपरा भी उत्साह के साथ निभाई गई।




