Sonbhadra News : खोतोमहुआ लैम्पस में सेंधमारी, चोर उठा ले गए तीन बोरी डीएपी
बभनी ब्लॉक के खोतोमहुआ लैम्पस में सोमवार की रात चोरों ने खिड़की की सरिया तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

sonbhadra
1:08 PM, July 28, 2026
राजेश कुमार (संवाददाता)
० खिड़की तोड़कर घटना को दिया अंजाम
बभनी (सोनभद्र) । बभनी ब्लॉक के खोतोमहुआ लैम्पस में सोमवार की रात चोरों ने खिड़की की सरिया तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात चोरों ने खिड़की की सरिया निकालकर और सेंधमारी कर अंदर रखी 3 बोरी DAP खाद चोरी कर ले गए। सुबह कुछ ग्रामीणों ने लैम्पस सचिव को घटना की जानकारी दी सूचना मिलने पर सचिव ने तत्काल बभनी थाने को सूचित किया।सूचना के बाद बभनी थाने की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सचिव के अनुसार, गोदाम में 300 बोरी एपीएस, 10 बोरी डीएपी और 74 बोरी यूरिया रखी हुई थी। जांच के दौरान तीन बोरी एएसपी खाद कम पाई गई, जिसकी चोरी खिड़की तोड़कर की गई थी।प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। चोरों की तलाश जारी है।




