Sonbhadra News : जमीन विवाद में दबंगों ने महिलाओं को पीटा, एक महिला गंभीर रूप से घायल
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मलुवा टोला में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार के साथ मारपीट की। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है ।

sonbhadra
1:16 PM, April 13, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
० क्यों आ रहा स्वामी का नाम
० पुलिस लाइन से कुछ ही दूरी की घटना
चुर्क (सोनभद्र) । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मलुवा टोला में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार के साथ मारपीट की। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है । पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रौप मलुवा टोला निवासी पुष्पा देवी पत्नी बृजमोहन मौर्या ने कोतवाली राबर्ट्सगंज में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वे उनके ससुर ने अपनी जमीन उसके लड़के के नाम वसीयत की थी। जिसके बाद से परिवार उसी जमीन पर खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन कर रही है। पुष्पा देवी का आरोप है कि उसी जमीन को पुलिस लाइन के सामने अपना मठ और घर बना कर रहने वाले स्वामी सत्यानंद सरस्वती लेखपाल से मिलकर फर्जी तरीके से कुछ लोगों के नाम से करवा कर फिर उनसे कुछ लोगों के नाम बैनामा करा दिया, जिसे रविवार को कब्जा करने की नीयत से 20-25 लोगों को लेकर मौके पर पहुंच गए और जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे। उस समय उसके पति तथा बच्चे घर से बाहर थे । घर में केवल तीन महिलाएं ही थी ।
पुष्पा देवी ने बताया कि कब्जा करने का जब विरोध किया गया तो स्वामी सत्यानंद एवं कुंदन तथा कुछ गांव के लोग पुष्पा देवी से मारपीट करने लगे, जिसमें पुष्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना बढ़ता देख जब वह चिल्लाई तब गांव के लोग तथा कुछ अन्य लोगों के द्वारा 112 नंबर पर फोन किया गया, तब किसी प्रकार महिला की जान बची। पुष्पा देवी ने बताया कि पुलिस को देखकर घटना करने वाले वहां से भाग गए। जिसके बाद घायल पुष्पा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गया। बड़ा सवाल यह है कि पुलिस लाइन से कुछ ही दूरी पर घटी इस घटना ने पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया। जिस तरह से इस घटना में स्वामी का नाम भी आ रहा है और दबंग बाहर के बताये जा रहे हैं यह गंभीर प्रकरण है। फिल्हाल जमीन किसी की भी हो मगर जब पुलिस के अलाधिकारी कुछ ही दूरी पर बैठते हों और यह जानकर भी बाहरी दबंगों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देना कहीं न कहीं आगे चलकर प्रशासन के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है, ऐसे में पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करनी चाहिए।




