Sonbhadra news : क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों के लिए दो करोड़ का बजट पास
क्षेत्र पंचायत सदन की बैठक एम आर एफ के सामने मीटिंग हाल में ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा के अध्यक्षता में की गई,

sonbhadra
6:38 PM, December 10, 2025
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
* मृत सदस्या की आत्मा की शांति के लिए सदन ने दो मिनट का किया शोक संवेदना
कोन सोनभद्र । पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार बुधवार को स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदन की बैठक एम आर एफ के सामने मीटिंग हाल में ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा के अध्यक्षता में की गई, बैठक में आये बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण,बाल विकास के अधिकारियों ने ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में क्रमवार विस्तृत जानकारी दिया गया, इसके बाद क्षेत्र पंचायत से करायें गये पिछले कार्यों की जानकारी देते हुए पुष्टि कराई गई। बैठक में बागेसोती में आंगनबाड़ी द्वारा पुष्टाहार वितरण नहीं होने का सदस्य ने मामला उठाया, इसके अलावा बिजली पानी आवास की समस्या पर भी सदस्यों ने समुचित व्यवस्था कराने का मांग किया, व मनरेगा से विकास कराने की मांग रखी , उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुख को प्रस्ताव सौंपा।इस प्रकार बैठक में क्षेत्र पंचायत निधि से दो करोड़ रुपए का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया, वहीं मनरेगा से भी ज्यादा कार्य कराने की आवाज उठाई गई, सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले 8 नवंबर को कोन पूर्वी के क्षेत्र पंचायत सदस्या मीरा देवी की आकस्मिक मौत होने पर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का शोक प्रस्ताव पास किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रही ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने क्षेत्रों में विकास करने की अपील की, बैठक में मुख्य रूप से खण्ड विकास अधिकारी डा जीतेन्द्र नाथ दुबे, एडीओ पंचायत सुनील पाल, एडीओ कृषि विकास त्रिपाठी, एडीओ समाज कल्याण मनेन्द्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डा जेपी सिंह, अवर अभियंता बृजेश कुमार,प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल, ब्लाक अध्यक्ष रामप्रवेश चंद्रवंशी पूर्व प्रमुख वंशीधर समेत दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्य/ग्राम प्रधान मौजूद रहे।




