Sonbhadra News : बसपा ने छह माह में तीसरी बार बदला जिलाध्यक्ष, बी0 सागर क़ो मिली पुनः कमान
बसपा ने छह महीने में तीसरी बार अपने जिलाध्यक्ष में बदलाव किया है और बी0 सागर को एक बार फिर सोनभद्र जिले की कमान सौंपी है। वहीं डॉ0 ओ0पी0 मौर्या क़ो जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस दौरान आज.....

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बी0 सागर का माला पहनाकर स्वागत करते बसपा के कार्यकर्तागण....
sonbhadra
11:21 PM, July 14, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । बसपा ने छह महीने में तीसरी बार अपने जिलाध्यक्ष में बदलाव किया है और बी0 सागर को एक बार फिर सोनभद्र जिले की कमान सौंपी है। वहीं डॉ0 ओ0पी0 मौर्या क़ो जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस दौरान आज नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर बसपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए फूलमालाओं से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बी0सागर और जिला प्रभारी डॉ0 ओ0पी0 मौर्या का स्वागत किया। बताते चलें कि बी0 सागर क़ो दसवीं बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया जायेगा कार्य - बी0 सागर
इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बी0 सागर ने कहा कि "संगठन की मजबूती के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलाकर कार्य करेंगे। प्रदेश संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जायेगा। वहीं आगामी पंचायत चुनाव के साथ अन्य चुनाव में बसपा को मजबूत किया जाएगा।"
फिर से बी0सागर क़ो सौंपी गई बसपा की कमान -
बताते चलें कि प्रदेश नेतृत्व ने चार माह पूर्व बी0 सागर क़ो जिलाध्यक्ष पद से हटाते हुए रामचंद्र रत्ना क़ो जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था लेकिन 105 दिनों बाद ही रामचंद्र रत्ना क़ो हटाकर रमेश कुशवाहा क़ो नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था लेकिन 37 दिनों बाद ही सबको चौंकाते हुए पुनः बी0 सागर क़ो जिले की कमान सौंप दिया है।
वहीं बी0सागर के अध्यक्ष बनने के बाद इंटरनेट मीडिया पर बसपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है। कोई बेहतर नेतृत्व बता रहा है तो कोई बदलाव को लेकर नाराजगी जता रहा है।




