Sonbhadra News : नवीन पाठ्य पुस्तकों का चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का बीएसए ने किया निरीक्षण
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन आधारित नवीन पाठ्य पुस्तकों का चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण चल रहा है। बीएसए ने दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।

sonbhadra
8:39 PM, September 24, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल । ब्लाक संसाधन केंद्र घोरावल पर मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय पहुँचे। जहाँ निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन आधारित नवीन पाठ्य पुस्तकों का चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण चल रहा है। बीएसए ने दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उमामहेश्वर की फोटो देकर सम्मानित किया। यह प्रशिक्षण बीआरसी के दो कमरों में 50-50 की संख्या में चल रहा है। मंगलवार को तीसरे बैच के प्रशिक्षण का चौथा दिन रहा। किताबों को कार्य पुस्तिका से संरक्षित कर निपुण प्लान तैयार कर कक्षा- कक्ष में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए बच्चों को निपुण बनाकर कक्षा व स्कूल को निपुण बनाते हुए ब्लॉक को जनपद से लेते हुए प्रदेश को निपुण बनाने की कवायत जारी है। प्रशिक्षकों में मुख्य रूप से एआरपी दीन बंधु त्रिपाठी रहे। प्रशिक्षण मे दर्जनों की संख्या में शिक्षक रहे।




