Sonbhadra News : बंधी में डूबने से भाईबहन और बहनोई की मौत, कोहराम
नहाते समय अनिल शर्मा गहरे पानी में चले गए तथा डूबने लगे उन्हें डूबता देख साला राजू और साली उर्मिला उन्हें बचाने के लिए बांधी में कूद गए लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण तीनों की मौत हो गई ।

sonbhadra
5:09 PM, November 15, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
अनपरा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुलडोमरी के बिरनबहरा टोला में स्थित एक बंधी में रविवार सुबह नहाने गये भाई- बहन और बहनोई की डूबने से मौत हो गई l मिली जानकारी के अनुसार बँधी में नहाने के लिये गए बहनोई को डूबता देख साले और साली भी उसे बचाने के लिए बँधी में कूद गये लेकिन तीनों की मौत हो गई । घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया ।
थानाध्यक्ष अनपरा राजेश जी चौबे ने बताया कि अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुतहवा नाला के पास स्थित एक बंधी में अनिल शर्मा 22 वर्ष उनका साला राजू 15 वर्ष और साली उर्मिला 19 वर्ष नहाने के लिए गए थे एसएचओ ने बताया कि नहाते समय अनिल शर्मा गहरे पानी में चले गए तथा डूबने लगे उन्हें डूबता देख साला राजू और साली उर्मिला उन्हें बचाने के लिए बांधी में कूद गए लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण तीनों की मौत हो गई ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को बंधी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजवा दिया




