Sonbhadra news : रेलवे-एनसीएल अधिकारियों की बैठक में परिचालन और सुरक्षा पर मंथन
कृष्णशिला रेलवे स्टेशन पर रेलवे और एनसीएल अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

sonbhadra
7:27 PM, September 26, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
बीना, सोनभद्र । कृष्णशिला रेलवे स्टेशन पर रेलवे और एनसीएल अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में रेलवे परिचालन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा कोयला परिवहन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से मंथन किया गया। अधिकारियों ने बेहतर समन्वय के साथ परिचालन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में ईसीआर जोन की जीएम डिम्पी गर्ग, हाजीपुर सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। स्टेशन अधीक्षक संजय मिश्रा, यातायात निरीक्षक धीरज कुमार और मुख्य लोको निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने रेलवे संचालन एवं यातायात से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ के प्रधान आरक्षी पवन कुमार सिंह और आरक्षी सचिन यादव भी उपस्थित रहे। इस दौरान रेलवे परिसर एवं परिचालन से जुड़े सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
वहीं एनसीएल कृष्णशिला के महाप्रबंधक आर.एस. भदौरिया, पी.के. जाना, सिविल जीएम नरेंद्र कुमार और सेल्स मैनेजर हर्षित जैन समेत अन्य अधिकारी बैठक में शामिल हुए। अधिकारियों ने कोयला परिवहन और रेलवे परिचालन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर चर्चा की।
बैठक में संबंधित विभागों के बीच समन्वय, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा मानकों और परिचालन व्यवस्था को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे और एनसीएल के बीच बेहतर समन्वय से कोयला परिवहन एवं रेल परिचालन को अधिक सुचारु बनाया जा सकता है।




