Sonbhadra News : ब्राह्मण समाज ने दिया सभ्य समाज का परिचय, धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जी की जयंती
ब्राह्मण समाज सिंदुरिया के तत्वावधान में आज अक्षय तृतीया के अवसर पर सिंदुरिया ग्राम के शिव मंदिर प्रांगण में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति भाव और उल्लास के साथ मनाया गया।

sonbhadra
10:52 PM, April 19, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । ब्राह्मण समाज सिंदुरिया के तत्वावधान में रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ओबरा तहसील क्षेत्र के सिंदुरिया ग्राम के शिव मंदिर प्रांगण में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति भाव और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा अर्चना व गंगाजल से अभिषेक कर हुई। इसके पश्चात आए श्रद्धालुओं का अंगवस्त्र, तिलक-चंदन अर्पित कर ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने माल्यार्पण किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिससे पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण का संचार हुआ। हवन और पूजा-अर्चना के उपरांत भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के बाद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य की अनुभूति की प्राप्ति की। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को बताया कि उनका जीवन धर्म, साहस और न्याय के लिए सदा समर्पित रहा है। हमलोगो को भी उनके पदचिनोह पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वहिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विद्याशंकर पाण्डेय और पूर्व ग्राम प्रधान उदय नारायण पाण्डेय ने सयुक्त रूप से कहा कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है यह दिवस ज्ञान, पराक्रम और अन्याय के अंत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्री भगवान परशुराम को चिरंजीवी माना जाता है, जिन्होंने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की। उनके इतिहास को जानने के लिए जयंती मनाई जाती है।
इस अवसर पर विश्वहिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष विद्याशंकर पाण्डेय, विश्वहिंदू परिषद के धर्म प्रचार प्रमुख नर्सिंग त्रिपाठी,
उदय नारायण पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, रामनारायण पाण्डेय, प्रभु नारायण पाण्डेय ' ह्रदय नारायण पाण्डेय, विशाल पाण्डेय, प्रेम शंकर पाण्डेय, अशोक मिश्रा, राधारमण पाण्डेय ' विजय शंकर पाण्डेय ' कामेश्वरी चौबे, गोविंद राम चौबे, बागेश्वरी चौबे, विवेक पाण्डेय, मिन्टू तिवारी, जनार्दन बैसवार, सोनू मोदनवाल, आशीष पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय
सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और धार्मिक आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। सभी ने एक स्वर में कहा समाज के लिए हम एकजुट है और समाज को आगे बढ़ाने में हमेशा एकजुट रहेंगे।



