Sonbhadra news : दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत में दोनों गम्भीर रूप से घायल रेफर
दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया

sonbhadra
7:33 PM, October 23, 2026
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन चांचीकला मार्ग पर देवाटन में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया,
जानकारी के अनुसार धर्मराज 35 वर्ष पुत्र शिवनाथ निवासी खेमपुर चांचीकला के तरफ़ से आ रहा था कि चांचीकला अपने घर जा रहा राजेश 38 वर्ष पुत्र भिरगुन दोनों आपस में जोरदार टक्कर में गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में सीएचसी कोन लाया गया जहां जहां डाक्टर ने गम्भीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खेमपुर निवासी धर्मराज का कोई नहीं है जानकारी मिलते ही चाचीकला के प्रधान प्रतिनिधि सुधीर जायसवाल व पूर्व प्रधान मिथिलेश जायसवाल अस्पताल पहुच कर बेहतर इलाज कराने में परिजनों का सहयोग करने में जुटे रहे।




