Sonbhadra News : बोलेरो की दो बाइकों से टक्कर, तीन घायल
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया खाख मोड़ के पास शनिवार की देर शाम बोलेरो से दो बाइकों में टक्कर लग गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार मिलाकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

sonbhadra
12:43 PM, July 12, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया खाख मोड़ के पास शनिवार की देर शाम बोलेरो से दो बाइकों में टक्कर लग गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार मिलाकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया गया कि शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो घोरावल से शाहगंज की ओर जा रही थी। उसके आगे बाइक चल रही थी जिस पर सवार प्रियंका 16 वर्ष पुत्री सफेद लाल और रामचंद्र 32 वर्ष पुत्री संतलाल निवासीगण खटाई, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश को टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों गिर पड़े। उनकी कॉपी किताबें बिखर गई और दोनो गम्भीर रूप से घायल हुए। उसके बाद नियंत्रण खोकर बोलेरो ने विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक पर सवार हिमांशु 29 वर्ष पुत्र महेंद्र निवासी नौगढ़, जिला चंदौली भी चपेट में ले लिया। जिसे टक्कर लग गई, वह गिर पड़ा। उसके बाद बोलेरो अपनी पटरी छोड़कर दूसरी तरफ बिजली के पोल को भी चपेट में ले लिया। बताया गया कि पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में हिमांशु, प्रियंका और रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर भीड़ लग गई। किसी ने सूचना पुलिस को दी। तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हिमांशु को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर बोलेरो छोड़कर सभी सवार धीरे से भाग लिए।




