Sonbhadra News : महाकुंभ स्नान करके वापसी में बोलेरो पेड़ से टकराई, चार घायल
रायपुर थाना क्षेत्र के राबर्ट्सगं-खलियारी मार्ग पर सोमवार तड़के महाकुंभ स्नान करके वापस आ रही बोलेरो। अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

पेड़ से टकराई बोलेरो
sonbhadra
2:57 PM, January 20, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
● तीन जिला अस्पताल एवं एक ट्रामा सेन्टर रेफर
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के राबर्ट्सगं-खलियारी मार्ग पर सोमवार तड़के महाकुंभ स्नान करके वापस आ रही बोलेरो। अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जिनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।।
जानकारी के अनुसार माची थाना क्षेत्र के सुअरसोत गांव से एक ही परिवार के 6-7 लोग बोलेरो गाड़ी से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए हुए थे कि वापसी में सोमवार भोर में रायपुर थाना क्षेत्र के राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर पटवध मोड़ के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई । घटना कद बाद हड़कंप मच गया और मौके पर चीख पुकार मच गयी । आस-पास के लोगों ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गए । जहां सभी का प्राथमिक उपचार कर गम्भीर रूप से घायल दुर्गावती पत्नी लालबहादुर उम्र 50 वर्ष कबुतरी पत्नी रामचन्द्र उम्र 58 वर्ष गुप्तेश्वर पुत्र रामचन्द्र उम्र 38 वर्ष एवं रामचन्द्र पुत्र शोभनाथ उम्र 60 वर्ष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । वहीं ज्यादा गंभीर होने पर रामचन्द्र को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया ।




