Sonbhadra News : धधरौल डैम मार्ग बंद होने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी
धधरौल डैम पर स्थित वर्षों पुराने मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में आज किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में.......

गेट हटाने के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण......
sonbhadra
1:37 PM, April 26, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । धधरौल डैम पर स्थित वर्षों पुराने मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में आज किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए मार्ग को तत्काल खोलने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि "डैम पर बना यह रास्ता वर्ष 1916 से आमजन की आवाजाही का प्रमुख साधन रहा है, जिसे हाल ही में विभागीय अधिकारियों द्वारा गेट लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे चुर्क से चेरुई तथा चतरा से चरका तक के सैकड़ों गांवों के लोगों को आवागमन, पढ़ाई और इलाज जैसी मूलभूत जरूरतों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।"
प्रदर्शन के दौरान संदीप मिश्र ने कहा कि “यह सरकार अंग्रेजों से भी ज्यादा जुल्म करने वाली साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मार्ग नहीं खोला गया तो मोर्चा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा और गेट को हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी।"
इस दौरान कर्माव के प्रधान मौर्य, राकेश, विजय चौहान, आकाश चौहान, सत्रुधन बिंद, दीपक भारती, बबलू, दिनेश चेरो, पप्पू खरवार, संजय बियार, विजय पनिका, रामअहल खरवार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।




