Sonbhadra News : बॉयलर हादसा, मृतकों के परिजन से मिलने मिलने पहुंचे विधायक, बनाया ढांढस
रोजी रोटी के लिए छत्तीसगढ़ कमाने गये पीपरखाड निवासी तीन श्रमिकों की 14 अप्रैल की बायलर हादसे में मौत हो गयी थी। जिसके उनका शव गाँव पहुंचा तो गांव में मातम छा गया ।

sonbhadra
9:04 PM, April 18, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० छत्तीसगढ़ बांयलर हादसे में पीपरखाड के तीन श्रमिकों की हो गई है मौत
कोन (सोनभद्र) । रोजी रोटी के लिए छत्तीसगढ़ कमाने गये पीपरखाड निवासी तीन श्रमिकों की 14 अप्रैल की बॉयलर हादसे में मौत हो गयी थी। जिसके उनका शव गाँव पहुंचा तो गांव में मातम छा गया । घटना की जानकारी होते ही शुक्रवार की देर सायं सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यकर्ताओं के साथ पीपरखाड गांव पहुंच कर तीनों मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया । विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि एक ही गांव के तीनों श्रमिकों की मौत बहुत ही दुखद है । इनके बच्चे व परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, मंडल महामंत्री मनोज तिवारी, राकेश तिवारी, अलखनारायण शुक्ला, श्रवण जायसवाल समेत दर्जनों मौजूद रहे।
रोजगार की तलाश में बाहर जाने को मजबूर हैं मजदूर
सोनभद्र भले ही ऊर्जा नगरी है और तमाम उद्योगपतियों के यहाँ निवेश करने की चर्चा भी है लेकिन विडंबना है कि यहाँ के श्रमिकों के लिए यहाँ कोई रोजगार नहीं। लेकिन उससेे भी हैरान करने वाली बात यह है कि जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक इन श्रमिकों के लिए कभी कोई प्रयास भी नहीं किया। कम्पनी की यही दलील रहती है कि ये श्रमिक कुशल नहीं है। जबकि यही बाहर कुशल होते हैं।




