Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थितियों घाघर नदी में उतराया मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जाँच में जुटी पुलिस
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमौली गांव के समीप बेलन नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नदी में शव का मुंह ऊपर की तरफ था, मृतक के टी शर्ट.....

घटना स्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़.....
sonbhadra
2:05 PM, January 2, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमौली गांव के समीप घाघर नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नदी में शव का मुंह ऊपर की तरफ था, मृतक के टी शर्ट व जींस पहन रखा है। सुचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाते हुए पहचान कराने में जुट गई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि "अमौली गांव के पास के घाघर नदी में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी उम्र करीब 27 वर्ष के करीब है। स्थानीय लोगों के मदद से शव को बाहर निकाल कर आवश्यक विधिक कार्यवाही व शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।"




